बूम पूर्णागिरी क्षेत्र में पुलिस की सख्त चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई।

खबर शेयर करें -

बूम पूर्णागिरी क्षेत्र में पुलिस की सख्त चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई।

टनकपुर (चम्पावत)। माँ पूर्णागिरि धाम के चौकी बूम क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा खतरनाक तरीके से वाहन संचालन करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

चौकी प्रभारी संदीप पिल्खवाल ने बताया चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी की। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले कई चालकों के चालान किए गए। विशेष रूप से एक टैक्सी चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में कठोर कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जासके।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page