ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर की छात्रा नें जीता ब्रॉन्ज मेडल, टनकपुर आने पर हुआ जोरदार स्वागत।

खबर शेयर करें -

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर की छात्रा नें जीता ब्रॉन्ज मेडल, टनकपुर आने पर हुआ जोरदार स्वागत।

टनकपुर (चम्पावत)। 68वीं 14 व 17 बालक-बालिका राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 8 नवंबर 2024 से 12 नवंबर 2024 तक विदिशा मध्य प्रदेश में आयोजित हुई। जिसमें अटल उत्कृष्ट राम रतन लाल भगवत सरन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर चंपावत की कक्षा 6 की छात्रा कुमारी डॉली ने खेल शिक्षिका ममता बिष्ट के निर्देशन में 18-20 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल मेडल प्राप्त किया।

विद्यालय पहुंचने पर छात्रा का मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट , प्रधानाचार्य विनीता जोशी, खेल समन्वयक प्रदीप बोरा , प्रवक्ता बिंदु चंद, विनीता कुमार, मनीषा जोशी, शिवांगी भट्ट, रश्मि गौड़, रश्मि जोशी, रेखा पाल, नीलम पांडे, हेमलता पंत, कल्पना आर्य, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया सहित समस्त शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत व शुभकामनाएं प्रेषित की गयी l

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page