कामयाबी – टनकपुर पुलिस की बड़ी सफलता:- 24 घंटे में बैटरी चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता की हों रहीं सराहना।

खबर शेयर करें -

कामयाबी – टनकपुर पुलिस की बड़ी सफलता:- 24 घंटे में बैटरी चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता की हों रहीं सराहना।

टनकपुर (चम्पावत)। कोतवाली टनकपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर वाहन से हुई बैटरी चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 अप्रैल को वादी सैफ अली पुत्र यूनुस अली, निवासी मनिहारगोठ टनकपुर, द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई थी। उन्होंने बताया कि उनके डंपर वाहन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिवगार्ड कंपनी की दो बैटरियां चोरी कर ली गई हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रिय सुरागरसी और पतारसी करते हुए 21 अप्रैल को आरोपी कार्तिक मंडल (उम्र 20 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 3 अंबेडकर नगर, बंगाली कॉलोनी टनकपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद कर ली हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और कांस्टेबल अजय कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page