स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का हुआ आयोजन,युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प, बालक वर्ग में पंकज और बालिका वर्ग में वंशिका रही पहले स्थान पर।

खबर शेयर करें -

स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का हुआ आयोजन,युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प, बालक वर्ग में पंकज और बालिका वर्ग में वंशिका रही पहले स्थान पर।

टनकपुर (चम्पावत)।भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद चंपावत द्वारा महान विचारक, युगप्रवर्तक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी भावना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन, उनका चरित्र और उनके विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से विवेकानंद के आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव को अपनाते हुए नशामुक्त, अनुशासित एवं संस्कारवान जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। स्वदेशी संकल्प दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमे ओपन बालक वर्ग में पंकज बोहरा ने प्रथम, पवन रेसवाल ने द्वितीय तथा सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम, सीमा द्वितीय तथा रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रभारी मुकेश कलखुडिया, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, पूर्व प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष टनकपुर तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष बनबसा कमलेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष हरीश पांडे, जिला मंत्री हंसा जोशी, मंडल उपाध्यक्ष रीता कलखुडिया, महामंत्री कुमुद जोशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page