शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता का शपथ ग्रहण संपन्न, वाहन स्वामियों के हित में कार्य करने का लिया गया संकल्प, 05 जनवरी से खनन निकासी की जताई जा रही हैं सम्भावना।
टनकपुर (चम्पावत)। शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी बच्चन सिंह अधिकारी ने अध्यक्ष मनोज गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर जानकारी दी गई कि 05 जनवरी से शारदा नदी क्षेत्र में खनन निकासी का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि वे वाहन स्वामियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था, आपसी समन्वय एवं नियमों के अनुरूप खनन संचालन के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने और समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, क्रेशर संचालक अनुज अग्रवाल, अमित ठाकुर, जीडी खुल्लर, महेश सिंह, सुभाष कटौच सहित यूनियन से जुड़े वाहन स्वामी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

