सम्मान – चम्पावत ने रचा नया इतिहास- जिलाधिकारी मनीष कुमार के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद चम्पावत ने उत्तराखंड स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का लहराया परचम, मिला सम्मान।
➡️ चम्पावत “State Best Electoral Practices Award–2026” से हुआ सम्मानित.
➡️ चम्पावत के लिए गर्व का क्षण, लोकतंत्र के लिए मजबूत संदेश.
देहरादून / चम्पावत। 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पावन अवसर पर जनपद चम्पावत ने उत्तराखंड स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परचम लहराया है। लोकभवन, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में चम्पावत को “State Best Electoral Practices Award–2026” से सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद ने उत्कृष्ट मतदाता मैपिंग, शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची, पूर्ण पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता तथा प्रभावी SVEEP मतदाता जागरूकता अभियानों के माध्यम से यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में यह सम्मान ग्रहण किया। यह उपलब्धि न केवल चम्पावत की पूरी निर्वाचन टीम बीएलओ, सुपरवाइजर, उपजिलाधिकारी एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के अथक परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह जनपद की लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता, नवाचार और जन-केंद्रित प्रशासन का भी सशक्त प्रमाण है।

