टनकपुर पावर स्टेशन में तकनीकि निदेशक का दौरा, व्यवस्थाओं व कार्यों की सराहना, पावर स्टेशन प्रमुख ने पुष्प एवं शॉल भेंट कर किया अभिनंदन, सीआईएसएफ की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर।

खबर शेयर करें -

टनकपुर पावर स्टेशन में तकनीकि निदेशक का दौरा, व्यवस्थाओं व कार्यों की सराहना, पावर स्टेशन प्रमुख ने पुष्प एवं शॉल भेंट कर किया अभिनंदन, सीआईएसएफ की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर।

टनकपुर (चम्पावत)।एनएचपीसी लिमिटेड के तकनीकि निदेशक सुप्रकाश अधिकारी का टनकपुर पावर स्टेशन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने उन्हें पुष्प एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और सीआईएसएफ की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

दौरे के दौरान निदेशक (तकनीकी) ने पावर स्टेशन के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक भवन, पावर हाउस, स्विचयार्ड, फोरेबे, सिल्ट इजेक्टर, बैराज परिसर तथा इंडो-नेपाल कैनाल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिल्ट इजेक्टर क्षेत्र में विकसित गार्डन एवं बैराज में स्थापित लांग-बूम का विधिवत उद्घाटन भी किया। इसके बाद पावर हाउस के सम्मेलन कक्ष में आयोजित प्रस्तुतीकरण में पावर स्टेशन की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी निदेशक (तकनीकी) को दी गई।

प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में तकनीकि निदेशक ने अधिकारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने पावर स्टेशन की कार्यक्षमता, उत्पादन क्षमता एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की और कर्मचारियों की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। निदेशक (तकनीकी) के इस दौरे से पावर स्टेशन के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page