कैलाश मानसरोवर यात्रा का 40 सदस्यीय सातवाँ दल पहुँचा टनकपुर, शारदा पर्यटक आवास गृह में हुआ भव्य स्वागत, शारदा पर्यटक आवास गृह के पदाधिकारियों, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति के बाल कलाकारों व कस्तूरबा गाँधी आवसीय विद्यालय की छात्राओं ने पारम्परिक रीति रिवाज़ से किया सम्मान।

खबर शेयर करें -

कैलाश मानसरोवर यात्रा का 40 सदस्यीय सातवाँ दल पहुँचा टनकपुर, शारदा पर्यटक आवास गृह में हुआ भव्य स्वागत, शारदा पर्यटक आवास गृह के पदाधिकारियों, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति के बाल कलाकारों व कस्तूरबा गाँधी आवसीय विद्यालय की छात्राओं ने पारम्परिक रीति रिवाज़ से किया सम्मान।

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड से होकर संचालित पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतर्गत सातवाँ दल मंगलवार को टनकपुर पहुँचा। 12 राज्यों से आए 40 श्रद्धालुओं का शारदा पर्यटक आवास गृह (टीआरसी) में पारंपरिक कुमाऊँनी रीति-रिवाज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

सातवें दल में 24 पुरुष एवं 16 महिला तीर्थयात्री शामिल हैं। श्रद्धालुओं के आगमन पर स्थानीय कलाकारों ने कुमाऊँनी लोकगीतों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों से उनका अभिनंदन किया। अतिथियों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा एवं पारंपरिक सम्मान के साथ स्वागत किया गया, जिससे श्रद्धालु अभिभूत नजर आए।

यात्रियों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया। शारदा पर्यटक आवास गृह में यात्रियों के ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रखी गई हैं।

शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया सातवे दल में चंडीगढ़ से 2, दिल्ली से 3, गुजरात से 2, जम्मू कश्मीर से 2, कर्नाटक से 4, मध्य प्रदेश से 6, महाराष्ट्र से 4, मेघालय से 1, राजस्थान से 4, तमिलनाडु से 1, उत्तर प्रदेश से 8 और उत्तराखंड से 3 यात्री कुल 40 श्रद्धालु शामिल है। उन्होंने बताया माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति के बच्चों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा पारम्परिक रीति रिवाज़ से स्वागत किया गया। मंगलवार को यह दल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना होगा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page