नगर पालिका परिषद् चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर एवं नगर पंचायत बनबसा के मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न, नव-नियुक्त सदस्यों ने पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ जनता की समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प।

खबर शेयर करें -

नगर पालिका परिषद् चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर एवं नगर पंचायत बनबसा के मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न, नव-नियुक्त सदस्यों ने पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ जनता की समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प।

चम्पावत। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को जनपद चम्पावत के अंतर्गत नगर पालिका परिषद चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर तथा नगर पंचायत बनबसा में नव-मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संबंधित नगर निकाय सभागारों में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान संबंधित उप जिलाधिकारियों चंपावत में बी.सी पंत, लोहाघाट में नीतू डांगर, टनकपुर एवं बनबसा में प्रमोद कुमार द्वारा शासन से नामित सभी सदस्यों को पद, गोपनीयता और राजनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी नव-नियुक्त सदस्यों ने पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ जनता की समस्याओं के समाधान तथा निकाय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति देने का संकल्प लिया। नव-मनोनीत सदस्यों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे निर्वाचित सभासदों और नगर के आम नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान, संपूर्ण क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और हर वर्ग को साथ लेकर समावेशी विकास को धरातल पर उतारने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नए सदस्य अपने अनुभवों का लाभ उठाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

➡️ नगर पालिका चंपावत में नामित मनोनीत सदस्यों जगदीश चंद्र पनेरु, गौरव पांडे, पुष्पा ओझा तथा प्रकाश नाथ द्वारा राजनिष्ठा और पद की शपथ ली।

➡️ वहीं नगर पालिका लोहाघाट में जीवन गहतोड़ी, केदार सिंह बोहरा तथा सरोज जोशी द्वारा पद की शपथ ली गई।

➡️ नगर पालिका टनकपुर में रीता कलखुड़िया, निगम गुप्ता, धर्मपाल आर्य तथा मुकेश साहू द्वारा शपथ ली गई।

➡️ नगर पंचायत बनबसा में प्रेम सिंह रावत, दिगंबर पांडे, उम्मेद सिंह नेगी तथा हर्षित गोयल द्वारा शपथ ली गई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान चंपावत में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ईओ नगर पालिका भरत त्रिपाठी, लोहाघाट में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महारा, टनकपुर में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, मनोज कालाकोटी, किरन देवी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ईओ ऋषभ उनियाल, बनबसा में नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवी, ईओ नगर पंचायत दीपक बुढलाकोटी सहित स्थानीय निकायों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page