श्री शिव महापुराण में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रसपान कर भावविभोर हुए भक्त, ग्राम पंचायत सैलानीगोठ में शिव महापुराण कथा का हों रहा है आयोजन।

खबर शेयर करें -

श्री शिव महापुराण में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रसपान कर भावविभोर हुए भक्त, ग्राम पंचायत सैलानीगोठ में शिव महापुराण कथा का हों रहा है आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर के सैलानीगोठ गांव में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रसपान कर रहे हैं। पूजनीय व्यास जी महराज पं. भूदेव प्रसाद भट्ट अपनी मधुर वाणी और संगीतमय शैली में शिव महापुराण कथा का वाचन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर रहे हैं। सप्तम दिवस की कथा के दौरान महाराज ने श्री गणेश विवाह का भावपूर्ण वर्णन करते हुए वृतांत सुनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

मुख्य यजमान प्रकाश चंद्र पांडेय एवं लक्ष्मी पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कथा के सफल आयोजन में राम दत्त कलोनी, लाखन सिंह नेगी सहित मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य, क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page