प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग, आरोपित लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही किये जाने की करी जोरदार मांग।

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग, आरोपित लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही किये जाने की करी जोरदार मांग।

टनकपुर (चम्पावत)। खटीमा में विगत दिवस एक जुलूस के दौरान देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में टनकपुर भाजपा मंडल ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पिंकी आर्या को सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक रूप से देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। ऐसे कृत्यों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है और जनता के बीच गलत संदेश जाता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह मामला खटीमा विधायक के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस से जुड़ा है, जिसके बाद टनकपुर में भी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन सभी के लिए समान रूप से आवश्यक है।

इस दौरान ममता गंगवार, रजनी शर्मा, नीलम कश्यप, कुमुद जोशी, शैलेन्द्र सिंह, हंसा जोशी, धर्मपाल आर्य सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page