हादसा – टनकपुर के अम्बेडकर नगर मे मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा।

खबर शेयर करें -

हादसा – टनकपुर के अम्बेडकर नगर मे मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा।

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी 45 वर्षीय राधा पाल पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र पाल सोमवार की शाम बाजार से अपने घर अंबेडकर नगर जा रही थी। अचानक घर के नजदीक ही एक मकान का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोग उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम किये जाने की जानकारी सामने आ रही है। जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page