मुहिम – टनकपुर में माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी के मार्ग दर्शन में वार्ड नं 09 में चला प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान तो ग्राम पंचायत गेंडाखाली नं 01 में ईको ब्रिक्स बनाये जाने का अभियान जारी।

खबर शेयर करें -

मुहिम – टनकपुर में माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी के मार्ग दर्शन में वार्ड नं 09 में चला प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान तो ग्राम पंचायत गेंडाखाली नं 01 में ईको ब्रिक्स बनाये जाने का अभियान जारी।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर नगर के वार्ड संख्या 09 में माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

समिति की टीम ने कहा कि उपयोग में आने वाले प्लास्टिक को एकत्रित कर समिति को सौंपें, ताकि उससे ईको ब्रिक्स तैयार की जा सकें। इन ईको ब्रिक्स के माध्यम से प्लास्टिक उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई और स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण के लिए सभी से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान सुनीता सक्सेना, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, रेखादेवी, सुनीता देवी, गीता देवी, महेश्वरी देवी, राधा देवी, नीलम मिश्रा, गंगा देवी और खीमा देवी मौजूद रहीं।

……………………………………………………………………………………

 

➡️ ग्राम पंचायत गेंडाखाली नं–01 में ईको ब्रिक्स निर्माण अभियान निरंतर जारी।

टनकपुर। माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के निर्देश पर ग्राम गेंडाखाली नं–01 में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ईको ब्रिक्स बनाए जाने का कार्य लगातार जारी है। इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के पुनः उपयोग के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाना है। ग्रामीणों को प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उसे ईको ब्रिक्स में परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में विभिन्न निर्माण व जनहित कार्यों में इसका उपयोग किया जा सके।समिति के इस प्रयास में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा बढ़-चढ़कर सहभागिता निभा रहे हैं। ईको ब्रिक्स निर्माण के माध्यम से न केवल कचरा प्रबंधन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में सकारात्मक संदेश भी जा रहा है।

अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा संचालित यह पर्यावरण संरक्षण की मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी।इस दौरान गोदावरी देवी ,ईशा चंद्र ,माधुरी ,अनीशा चंद्र, निशा चंद्र, मनीषा देवी, सुनीता देवी ,मोहिनी देवी, शांति देवी आदि मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page