खटीमा कि रहने वाली बेटी ने मुंबई में आयोजित नेशनल स्केटिंग कंपटीशन में हरियाणा कि तरफ से खेलते हुए पहला स्थान किया प्राप्त, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व।
खटीमा /मुम्बई। महाराष्ट्र मुंबई में आयोजित नेशनल स्केटिंग कंपटीशन 2026 में उत्तराखंड कादरी कॉलोनी निवासी नायरा अलीना ने हरियाणा स्टेट की तरफ से खेलते हुए स्केटिंग कम्पिटिशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका चयन जून 2026 में यूरोप में होने वाले इंटरनेशनल स्केटिंग कंपटीशन में हुआ। इस कंपटीशन में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। उत्तराखंड कादरी कॉलोनी निवासी नायरा अलीना जीडी इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम हरियाणा में कक्षा 3 की छात्रा है, 09 वर्षीय नायरा एलिना ने सात राज्यों के नेशनल स्केटिंग कंपटीशन जो मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित हुआ था, उसमे प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका चयन बेलारूस यूरोप में होने वाली इंटरनेशनल स्केटिंग कंपटीशन के लिए हुआ जिसमें वह भारत का प्रतिनिधित्व करेगी, उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने अलीना के पिता शमशुल हसन को सम्मानित किया, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा ने कहा कि न्यारा अलीना की निवासी हैं, उनका परिवार खटीमा में रहता है।उनकी उपलब्धि से खटीमा सहित उत्तराखंड भी गौरवान्वित हुआ हैं।
उनके पिता को सम्मानित करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनवर मलिक, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश सिंह, विश्व हिंदू परिषद के ठाकुर जितेंद्र सिंह, इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह, सभासद नफीस अहमद, सभासद प्रतिनिधि विजय कुमार, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष शुभम पटवा, महामंत्री अर्पित कलोनी, राहुल सक्सेना, कमल चौहान आदि शामिल रहे।


