कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा जत्था पंहुचा टनकपुर, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा समूचा क्षेत्र, कुमाऊंनी गीतों पर जमकर झूमें कैलाश यात्री।

टनकपुर (चम्पावत)। गुरूवार की शाम कैलाश मानसरोवर यात्रा का 50 सदस्यीय चौथा दल टनकपुर पंहुचा। बम बम भोले के जयकारें के साथ पहुंचे कैलाश मानसरोवर यात्रियों का टीआरसी परिसर मे पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। शुक्रवार की सुबह 50 सदस्यीय दल अपने अगले पड़ाव को रवाना होगा।

50 सदस्यीय दल में 33 पुरुष व 17 महिला यात्री शामिल है। दल में बिहार से 1, छत्तीसगढ़ से 2, दिल्ली 6, गुजरात 6, हरियाणा से 5, कर्नाटक 5, मध्य प्रदेश 3, महाराष्ट्र 5, वेस्ट बंगाल से 3, राजस्थान से 2, तेलंगाना से 3, उत्तर प्रदेश 4 और उत्तराखंड के 4 यात्री शामिल है। बताया जा रहा हैं कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कैलाश मानसरोवर यात्रा कराई जा रही है, जिसमे यात्रियों को कुमांऊनी संस्कृति व पारम्परिक व्यंजनों से रूबरू कराया जा रहा हैं। बताया टनकपुर से होकर कुल 10 दल कैलाश मानसरोवर के दर्शन करेंगे, आज गुरुवार को चौथा दल टनकपुर पंहुचा हैं। जो शुक्रवार की सुबह अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगा।

