टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 8.46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में कोतवाली टनकपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान मनिहारगोठ रोड (ग्रिफ कैंप के पास) से विशाल मिश्रा (23) निवासी मछली गली, वार्ड नंबर-4 के कब्जे से 4.70 ग्राम स्मैक तथा हनुमान मंदिर पार्किंग के पास से सुधीर शर्मा (25) निवासी वार्ड नंबर-4 के कब्जे से 3.76 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों के पास से कुल 8.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विशाल मिश्रा के खिलाफ पहले भी वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि सुधीर शर्मा पर वर्ष 2023 में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक जितेंद्र विष्ट, उ0नि0 संदीप पिलख्वाल, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल घनश्याम और कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page