चम्पावत जिले के ग्राम पंचायत झालाकुड़ी तोक मलसिया से गजार बाबा मंदिर तक बनने वाले लिंक मार्ग का हुआ उद्घाटन।

खबर शेयर करें -

चम्पावत जिले के ग्राम पंचायत झालाकुड़ी तोक मलसिया से गजार बाबा मंदिर तक बनने वाले लिंक मार्ग का हुआ उद्घाटन

चम्पावत। जनपद चम्पावत के दूरस्थ ग्राम पंचायत झालाकुड़ी में लिंक मार्ग का बुधवार को विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। लिंक मार्ग तोक मलसिया से तोक समार, बरम से होता हुआ गजार बाबा के मंदिर तक बनाया जाएगा। इस आशय की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि मानसिंह से बुधवार की देर शाम प्राप्त हुई।

झालाकुड़ी प्रधान प्रतिनिधि मानसिंह नें बताया मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस लिंक मार्ग के बन जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। लिंक मार्ग का उद्घाटन होनें पर ग्रामीणों नें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मान सिंह, उप प्रधान जोगा सिंह, प्रेम राम, सुंदर बोहरा, नवीन भट्ट, ग़ुमान बोहरा, पूरन मेहरा के अलावा तमाम लोग मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page