ईद-उल-अजहा के पावन पर्व को मुस्लिम समाज लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया, मस्जिदों में नमाज अदा कर मांगी अमन और चैन की दुआ।

खबर शेयर करें -

ईद-उल-अजहा के पावन पर्व को मुस्लिम समाज लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया, मस्जिदों में नमाज अदा कर मांगी अमन और चैन की दुआ।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रातःकालीन बेला पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में एकत्रित होकर नमाज अता कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। नगर की पुरानी जामा मस्जिद-में इमाम मोहम्मद एजाज, नई जामा मस्जिद में इमाम मोअज्जिम अब्दुल करीम और मनिहार गोठ की जामा मस्जिद में इमाम मजीदुर्रहमान ने तथा बनबसा और कैनाल क्षेत्र में नूरुल हुदा मस्जिद केनाल में मौलवी सैय्यद जाकिर हुसैन ने नूरी मुस्तफा मस्जिद बनबसा रोडवेज के निकट मौलवी मोहम्मद तौहीद नमाज अता कराई।

मुस्लिमों ने ईद की नमाज देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वही शांति व्यवस्था के लिए मस्जिद परिसर के चारों ओर पुलिस प्रशासन की तैनाती देखने को मिली वहीं भीषण गर्मी के चलते नगर पालिका परिषद द्वारा प्याऊ का प्रबंध किया गया था ईद को लेकर जिला अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी सीडीओ जीएस खाती पुलिस अधीक्षक रेखा यादव एसडीएम प्रमोद कुमार ललित मोहन तिवारी तहसीलदार पिंकी आर्य सीओ निहारिका सेमवाल कोतवाल चेतन रावत एसएसआई पूरन सिंह तोमर जीतेन्द्र सिंह बिष्ट तेज़ कुमार अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, हेमंत टंडन, प्रकाश नेगी शिवा मुस्तैद रहे। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडेय सीएम कैंप के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार आदि ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page