पुलिस टीम ने बनबसा में दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में किया मुकदमा दर्ज।

खबर शेयर करें -

पुलिस टीम ने बनबसा में दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में किया मुकदमा दर्ज।

बनबसा (चम्पावत)। थाना पुलिस नें नशा तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। इस आशय की जानकारी बनबसा पुलिस से शनिवार को प्राप्त हुई।

बनबसा पुलिस नें बताया पुलिस कप्तान अजय गणपति, के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में नशामुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत जनपद क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम नें बनबसा क्षेत्र से 22 वर्षीय मान सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 मीना बाजार बनबसा के कब्जे से दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम में एडिशनल SI विनोद कुमार सिंह,Hc नईम कुरेसी और काo- सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page