पूर्णागिरी मेले में दूषित पानी का खेल! मेला क्षेत्र की एक दुकान संचालक द्वारा तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाये की जा रही हैं आहत, श्रद्धालुओं को दूषित पानी दिए जाने की शिकायत।

खबर शेयर करें -

पूर्णागिरी मेले में दूषित पानी का खेल! मेला क्षेत्र की एक दुकान संचालक द्वारा तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाये की जा रही हैं आहत, श्रद्धालुओं को दूषित पानी दिए जाने की शिकायत।

टनकपुर (चम्पावत)। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक माँ पूर्णागिरी धाम में जहां लाखों श्रद्धालु मां के दरबार में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं, वहीं मेला क्षेत्र में अव्यवस्थाओं और गंदगी की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। लोहे के पुल के समीप संचालित एक दुकान से कथित तौर पर दूषित व गंदा पानी तीर्थयात्रियों को दिए जाने का मामला सामने आया हैं। जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाये आहत होने का आरोप लगाते हुए मेला मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौपा गया हैं।

इस संबंध में सेलागाढ़ निवासी प्रकाश चंद्र पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि दुकान नं 06 के स्वामी नवीन चंद्र पाण्डे द्वारा मेले में स्वच्छता और शुद्धता को दरकिनार करते हुए तीर्थयात्रियों को दूषित पानी पिलाया जा रहा हैं। जिससे वातावरण खराब होने के साथ ही श्रद्धालुओं की सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने मेला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि मेले की व्यवस्था और स्वच्छता बनी रहे तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और डीएफओ चम्पावत को भेज कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की भी मांग की गयीं हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page