टनकपुर पावर स्टेशन में ‘पेट्रोल बचाओ, साइकिल चलाओ’ अभियान का शुभारंभ, नेतृत्व कार्यपालक निदेशक एवं पावर स्टेशन प्रमुख ने किया।

खबर शेयर करें -

टनकपुर पावर स्टेशन में ‘पेट्रोल बचाओ, साइकिल चलाओ’ अभियान का शुभारंभ, नेतृत्व कार्यपालक निदेशक एवं पावर स्टेशन प्रमुख ने किया।

➡️ पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की पहल.

➡️अधिकारियों-कर्मचारियों ने साईकिल रैली निकालकर दिया ईधन बचत का सन्देश.

बनबसा (चम्पावत)। प्रधानमंत्री की अपील और एनएचपीसी निगम मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में टनकपुर पावर स्टेशन में शनिवार को “पेट्रोल बचाओ, साइकिल चलाओ” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। शनिवार को शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व कार्यपालक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ आदित्य गौतम एवं पावर स्टेशन प्रमुख ऋषिरंजन आर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अभियान के तहत पावर स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारियों ने वीआईपी गेस्ट हाउस से प्रशासनिक भवन तक साइकिल रैली निकालकर ईंधन बचत का संदेश दिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक ने कहा कि छोटी-छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग अपनाकर हम न केवल ईंधन की बचत कर सकते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाए रख सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अभियान के जरिए हरित वातावरण और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिसे पावर स्टेशन परिवार ने उत्साह के साथ अपनाया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page