सीमा चौकी टनकपुर के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालु की बचाई जान, सुरक्षा के साथ ही देवदूत का भी एसएसबी कर रहीं हैं कार्य।

खबर शेयर करें -

सीमा चौकी टनकपुर के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालु की बचाई जान, सुरक्षा के साथ ही देवदूत का भी एसएसबी कर रहीं हैं कार्य।

टनकपुर (चम्पावत)। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी टनकपुर के जवानों ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक श्रद्धालु की जान बचाई। कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के नेतृत्व में 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम चौकी टनकपुर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने एक श्रद्धालु को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पोस्ट कमांडर अपने दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। एसएसबी के जवानों ने घायल को सुरक्षित टनकपुर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। पूछताछ में घायल ने अपना नाम आनंदपाल, निवासी जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) बताया, जो अपने परिवार के साथ माँ पूर्णागिरि मेले में दर्शन के लिए आया था। इस सराहनीय कार्य के लिए घायल और उसके परिजनों ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें “देवदूत” की संज्ञा दी।

इस बचाव अभियान में सहायक उप निरीक्षक कुलदीप कुमार, आरक्षी महेश कुमार, आरक्षी झब्बू सिंह एवं महिला आरक्षी कोमल सहित अन्य जवान शामिल रहे। सशस्त्र सीमा बल एक बार फिर साबित कर रहा है कि वह न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा में तत्पर है, बल्कि आम नागरिकों की सेवा और मानवता के प्रति भी पूरी तरह समर्पित है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page