कैलाश मानसरोवर यात्रा का तीसरा जत्था पंहुचा टनकपुर, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा समूचा क्षेत्र, कुमाऊंनी गीतों पर जमकर झूमें कैलाश यात्री।
टनकपुर (चम्पावत)। रविवार की शाम कैलाश मानसरोवर यात्रा का 48 सदस्यीय तीसरा दल टनकपुर पंहुचा। बम बम भोले के जयकारें के साथ पहुंचे कैलाश मानसरोवर यात्रियों का टीआरसी परिसर मे पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। सोमवार की सुबह 48 सदस्यीय दल अपने अगले पड़ाव को रवाना होगा।
48 सदस्यीय दल में 31 पुरुष व 17 महिला यात्री शामिल है। दल में दिल्ली 7, गुजरात 12, झारखंड 1, कर्नाटक 2, मध्य प्रदेश 2, महाराष्ट्र 3, राजस्थान 2, तमिलनाडु 5, उत्तर प्रदेश 11 और उत्तराखंड के 3 यात्री शामिल है। बताया जा रहा हैं कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कैलाश मानसरोवर यात्रा कराई जा रही है, जिसमे यात्रियों को कुमांऊनी संस्कृति व पारम्परिक व्यंजनों से रूबरू कराया जा रहा हैं। बताया टनकपुर से होकर कुल 10 दल कैलाश मानसरोवर के दर्शन करेंगे, आज रविवार को तीसरा दल टनकपुर पंहुचा हैं। जो सोमवार की सुबह अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगा।

