जानवरो के लिए जंगल में चारा पत्ती लेने गयी महिला की पेड़ से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, टनकपुर के नायकगोठ का बताया जा रहा हैं मामला।

खबर शेयर करें -

जानवरो के लिए जंगल में चारा पत्ती लेने गयी महिला की पेड़ से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, टनकपुर के नायकगोठ का बताया जा रहा हैं मामला।

टनकपुर (चम्पावत)। गुरूवार को जानवरों के लिए चारा पत्ती लेने जंगल गयी एक महिला की पेड़ से गिरने के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी, बताया जा रहा हैं महिला पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रही थी, अचानक पैर फिसलने से महिला पेड़ से ज़मीन पर गिर गयी। महिला के पेड़ से गिर जाने पर साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही शुरू की।

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि गुरुवार को 40 वर्षीय त्रिलोकी देवी पत्नी दीपक सिंह निवासी नायकगोठ टनकपुर जिला चम्पावत अन्य महिलाओं के साथ जंगल में जानवरों के लिए चारा लेने गयी। चारे के लिए पेड़ पर चढी महिला का अचानक पैर फिसला और वो सिर के बल नीचे गिर गई। जिससे उसके सर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आयी । घायल महिला को निजी वाहन से उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि विशाल सिंह ने बताया कि महिला का पति दीपक चालक हैं जो अपने पीछे दो पुत्रो को छोड़ गयी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page