चंपावत विलेज फाउंडेशन के दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक हुआ समापन, हजारों मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।

खबर शेयर करें -

चंपावत विलेज फाउंडेशन के दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक हुआ समापन, हजारों मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।

चम्पावत। चंपावत विलेज फाउंडेशन की ओर से ग्राम पंचायत धूरा के रामलीला मैदान और राजकीय इंटर कॉलेज अमोडी में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन हुआ। शिविर में हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान नेत्र रोग, हड्डी रोग, गठिया, बीपी, शुगर तथा सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों सहित डॉक्टर कुलदीप चंद्रा, हर्ष चौहान, शशांक, प्रतीक कॉल, पंकज राणा और ऋषभ ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।

प्रभु नेत्र चिकित्सालय खटीमा के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा ग्राम पंचायत दियूरी, ढोलाकाडा, बगेड़ी, वैला, खटोली, कोट अमोडी, छतकोट, लाड़ा बोरा, एडिसेरा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच की गई और हजारों जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

धूरा के रामलीला मैदान में आयोजित शिविर में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विभिन्न रोगों की दवाइयां प्राप्त कीं। जौल, श्यामलाताल, बुडम, तालियाबाज, धूरा, बायला, चौड़ाकोट, ककनई, डांडा, मथियाबाज, नौलापानी, झालाकुड़ी आदि गांवों के लोगों ने शिविर का लाभ लिया।

चंपावत विलेज फाउंडेशन के निदेशक जीवन चंद्र जोशी ने बताया कि फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे भी निरंतर कार्य करता रहेगा।

शिविर को सफल बनाने में युवा साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सहयोग करने वालों में के.एन. तिवारी, नरेंद्र जोशी, शंकर दत्त जोशी, कमल किशोर, नितिन जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, संदीप जोशी, भास्कर जोशी, सुनील जोशी सहित अन्य युवाओं ने पूरी निष्ठा और मनोयोग से सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page