मधुमक्खियों के झुण्ड ने युवक पर हमला कर किया घायल, उपजिला अस्पताल मे उपचार जारी। 

खबर शेयर करें -

मधुमक्खियों के झुण्ड ने युवक पर हमला कर किया घायल, उपजिला अस्पताल मे उपचार जारी।

टनकपुर (चम्पावत)। मधुमक्खियों का आतंक थमने का नाम नहीं लें रहा हैं, ग्राम पंचायत नया गोठ निवासी एक युवक पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया, जिसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के बाद हालत मे सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दें दीं गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों ने बैराज मार्ग पर ग्राम पंचायत नयागोठ निवासी 30 वर्षीय शुभम सिंह पुत्र जगदीश सिंह को टनकपुर शारदा बैराज से लौटते समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉ नौनिहाल सिंह ने बताया कि उपचार के बाद हालत मे सुधार होने पर युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page