सड़क दुर्घटना – चूका रोड पर एसएसबी कैम्प के नजदीक स्कूटी रपटने से दो लोग हुए घायल, उप जिला अस्पताल में उपचार जारी, दोनों की हालत स्थिर।

खबर शेयर करें -

सड़क दुर्घटना – चूका रोड पर एसएसबी कैम्प के नजदीक स्कूटी रपटने से दो लोग हुए घायल, उप जिला अस्पताल में उपचार जारी, दोनों की हालत स्थिर।

टनकपुर (चम्पावत)। टीजे रोड पर स्कूटी रपटने से स्कूटी चालक और सवार बुरी तरह जख़्मी हों गए, जिन्हे कुछ लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉ आफताब अंसारी और उनकी टीम द्वारा उपचार किया जा रहा हैं, दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रहीं हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीजे रोड पर चूका से वापिसी के दौरान एसएसबी कैम्प के नजदीक स्कूटी रपट गयीं, जिसमे स्कूटी में सवार दो युवक घायल हों गए। जिनका उपजिला अस्पताल में उपचार जारी हैं।

डॉ आफताब अंसारी ने बताया 22 वर्षीय अखिलेश पुत्र रूप लाल निवासी आमबाग टनकपुर एवं 30 वर्षीय नितिन सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी बसानीगोठ टनकपुर जिला चम्पावत कों घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जिनका उपचार जारी हैं, दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रहीं हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page