अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ठाकुर श्याम सिंह रावत, जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में छात्रों ने किया योगाभ्यास
टनकपुर। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कॉलेज के जूनियर और सीनियर ncc कैडेट ने बनबसा स्टेडियम में मुख्यमंत्री जी के सानिध्य मे प्रतिभाग किया, उसके पश्चात कॉलेज परिसर में भी योग कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री जौहर सिंह महरा रहे।उन्होंने कैडेट्स को दिन प्रतिदिन योग करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम मै कैप्टन एल डी तिवारी ने सभी कैडेट्स को योग को अपने जीवन में अपनाने के साथ साथ अन्य पारिवारिक सदस्यों आसपास के लोगों मे भी जन जागृति फैलाने का आह्वाहन किया। इसके पश्चात विद्यालय की वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य ऋचा जोशी द्वारा भी कैडेट्स को जीवन मै अनुशासन मे रहते हुए यौगिक क्रियाएं करने हेतु मार्गदर्शन किया , कार्यक्रम मे भुवन शंकर पांडे प्रवक्ता इतिहास एवं फर्स्ट ऑफिसर एस एस राणा के द्वारा भी कैडेट्स को उद्बोधन कर उत्साहित किया गया

