टनकपुर में भाजपा प्रदेश मंत्री की उपस्थिति में मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में भाजपा प्रदेश मंत्री की उपस्थिति में मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

टनकपुर ( चम्पावत)। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओ नें प्रदेश भाजपा मंत्री एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री की उपस्थिति में टनकपुर मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ भाजपा कार्यालय से शुरू कर पूरे नगर क्षेत्र में घूमने के बाद समापन पार्टी कार्यालय में किया गया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुंवर नें कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में देश प्रेम की भावना को उकेरने का महान कार्य किया है, वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस अभियान को जोर शोर से चलाया जा रहा है। जिसके चलते देश और प्रदेश में तिरंगा अभियान की धूम मची हुई है।

इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हर्षवर्धन सिंह रावत, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मण्डल महामंत्री शशांक गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव के अलावा, गिरीश शर्मा, अशोक पाल, विनोद गड़कोटी, मधु शर्मा ममता गंगवार, मुकेश जोशी, नारायण सिंह महर, कोमल गिरी, नरेन्द्र धामी, समीरा, मनीष सिंह विष्ट सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page