आपदा एवं बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने फिर बढ़ाये मदद के हाथ, अपने निजी संसाधनों से प्रभावितों की करी मदद।

खबर शेयर करें -

आपदा एवं बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने फिर बढ़ाये मदद के हाथ, अपने निजी संसाधनों से प्रभावितों की करी मदद

टनकपुर (चम्पावत )। जुलाई के पहले सप्ताह में मूसलाधार बारिश के बाद टनकपुर एवं बनबसा में बाढ़ से भी बदतर हालत हो गए। कई परिवारों का आपदा ने सब कुछ छीन लिया। ऐसे में जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने अपने निजी संसाधनों से प्रभावितों की मदद के लिए एक बार फिर से हाथ आगे बढ़ाएं हैं।

संस्था के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत ने कहा 7 और 8 जुलाई के अलावा 21 तारीख की रात में आई बाढ़ से तमाम लोग प्रभावित हुए। जिनमें कई लोग ऐसे भी थे, जिनके पास दो वक्त की रोटी का भी साधन नहीं था। संस्था ने अपने निजी संसाधनों से अत्यंत निर्धन परिवार के पांच लोगों की 11-1100 के चेक सौपकर आंशिक मदद की है। ताकि ऐसी हालत में उन्हें कुछ राहत मिल सके। उन्होंने बताया इसमें एक परिवार ऐसा भी है जिसमें बुजुर्ग मां और नेत्रहीन पुत्री हैं, जिनकी वास्तव में अत्यंत दयनीय स्थिति देखने को मिली।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष बसंत पुनेठा, उपाध्यक्ष हंसा जोशी, सूरज भारद्वाज, संरक्षक भुवन चंद पांडे, नवीन भट्ट के अलावा किरण गहतोड़ी, कल्पना चंद, भागीरथी पंत, पद्मिनी दयाल, प्रीतम सिंह, महेश पाठक, गीता सती के अलावा संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page