ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

टनकपुर (चम्पावत)।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करते हुए पुलिस टीम ने 10.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कप्तान रेखा यादव के निर्देश, क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में थाना टनकपुर पुलिस व SOG पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट के पास से 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र श्री नरेंद्र प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 6 नई बस्ती टनकपुर जनपद चंपावत के कब्जे से 10.41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम मे उ0नि0 जितेंद्र सिंह बिष्ट कोतवाली टनकपुर, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह और कांस्टेबल नासिर हुसैन SOG मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page