टनकपुर के राजकीय इंटर कालेज में भीषण ठंड के दौरान चयनित निर्धन तीस छात्रों को गर्म कपड़ो का किया गया वितरण, एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाचार्य सहित तमाम अध्यापक रहे मौजूद।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के राजकीय इंटर कालेज में भीषण ठंड के दौरान चयनित निर्धन तीस छात्रों को गर्म कपड़ो का किया गया वितरण, एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाचार्य सहित तमाम अध्यापक रहे मौजूद।

टनकपुर (चम्पावत)। हाड़ कंपाती ठंड के बीच जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल सामने आई है। ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 09 से 12 तक के चयनित 30 निर्धन एवं जरूरतमंद छात्रों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सादगीपूर्ण आयोजन किया गया, जहां ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, जैकेट व अन्य गर्म वस्त्र विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता राजेश कुमार पाण्डेय की दूरदर्शिता के चलते नेकी की दीवार की तर्ज पर कपड़ो का शेयरिंग कार्यक्रम पहली बार कालेज में आयोजित हुआ। जिससे काफ़ी छात्रों को राहत मिली। वक्ताओं ने कहा कि कड़ाके की ठंड में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह वितरण किया गया है। जहाँ गर्म कपड़े पाकर छात्रों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली वहीं अभिभावकों ने भी इस मानवीय पहल की सराहना की।

इस दौराना एसएमसी अध्यक्ष हीरा देवी, प्रधानाचार्य हरीश पाठक, रूपसिंह राजपूत, राजनाथ, भुवन शंकर पाण्डे, जोहार सिंह मेहरा, चंद्रप्रकाश जोशी, प्रेम सागर, ललित मोहन भट्ट, सदानंद भट्ट, एसएस राणा, प्रमोद कुमार जोशी, चंद्रशेखर उपाध्याय, रमेश चंद्र सिंह, पवन बहादुर, प्रदीप कश्यप, ऊमा, पुष्पा तिवारी, संगीता राजभर, स्मृति भट्ट, मीना सिंह सहित कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page