शानदार पहल – वन क्षेत्राधिकारी शारदा सुनील शर्मा के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रो की सक्रिय ई०डी०सी० / वी०वी०पी०एफ० सदस्यों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व अंतर्गत एक दिवसीय ई डी एस के भ्रमण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

खबर शेयर करें -

शानदार पहल – वन क्षेत्राधिकारी शारदा सुनील शर्मा के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रो की सक्रिय ई०डी०सी० / वी०वी०पी०एफ० सदस्यों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व अंतर्गत एक दिवसीय ई डी एस के भ्रमण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

टनकपुर / पीलीभीत। प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग, उप प्रभागीय वनाधिकारी, शारदा के निर्देशन में सुनील शर्मा वन क्षेत्राधिकारी द्वारा रेंज अंतर्गत ग्राम ऊंचौलीगोठ, गैंडाखाली, नायकगोठ, बस्तिया, आमबाग एवं थ्वालखेड़ा की सक्रिय ई०डी०सी० / वी०वी०पी०एफ० सदस्यों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व अंतर्गत एक दिवसीय ई डी एस का भ्रमण कार्यक्रम आयोजान कराया गया। भ्रमण के दौरान मुस्तफाबाद इको विकास समिति के अध्यक्ष मो० अजमद शाह द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी ई०डी०सी० में अध्यक्ष, सचिव सहित कुल 6 सदस्य कार्यरत हैं, जिनके द्वारा सोविनियर शॉप एवं कैंटीन का सफल संचालन किया जा रहा है। तत्पश्चात दल द्वारा इको विकास समिति सेला सपसरोवर का सफारी के माध्यम से भ्रमण किया गया, जहां फॉरेस्टर अजीत वर्मा (सचिव, ई०डी०सी० सेला) द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा सोविनियर शॉप, कैंटीन, इको हट्स, रॉक क्लाइम्बिंग तथा पर्यटकों से आवागमन शुल्क लिया जाता है, जो समिति के खाते में जमा किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि समिति द्वारा प्राप्त आय से ग्राम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसके उपरांत दल को चूका स्पॉट (शारदा सागर) का भी भ्रमण कराया गया, जहां सोविनियर शॉप, नौका संचालन (बोटिंग) तथा वाटर हट्स का संचालन भी ई०डी०सी० के माध्यम से किया जा रहा है। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य ई०डी०सी० सदस्यों को इको-टूरिज्म गतिविधियों, स्वरोजगार के अवसरों तथा समिति संचालन की व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे अपने क्षेत्र में भी ऐसे कार्यों को अपनाकर आजीविका संवर्धन एवं वन संरक्षण में सहयोग कर सकें।

इस भ्रमण से प्राप्त अनुभव एवं जानकारी वी० वी० पी० एफ० सदस्यों के लिए रेंज अन्तर्गत अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा। भ्रमण कार्यक्रम में वन दरोगा भैरव सिंह बिष्ट, यशपाल सिंह सम्मल, मुकेश तड़ागी, वन आरक्षी कु० निकिता गैरोला, कु० आरती रतूड़ी सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page