कार्य बहिष्कार समाप्त – बनबसा में 13 सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहा पर्यावरण मित्रो का आंदोलन वार्ता के बाद तीसरे दिन हुआ समाप्त।


बनबसा (चम्पावत)। विगत तीन दिनों से नगर पंचायत बनबसा में जारी पर्यावरण मित्रो का आंदोलन शुक्रवार की देर शाम संयुक्त वार्ता के बाद समाप्त हो गया। इस आशय की जानकारी अधिशाषी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी से प्राप्त हुई।
ईओ श्री बुढलाकोटी ने बताया शुक्रवार की देर शाम चेयरमेन रेखा देवी, नगर पंचायत के सभासद, पालिका प्रशासन और पर्यावरण मित्रो के बीच संयुक्त वार्ता के बाद पर्यावरण मित्रो ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने बताया पर्यावरण मित्रो की नगर पंचायत के स्तर की मांगो को बहुत जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा वहीं शासन स्तर की मांगो को समाधान के लिए शासन को प्रेषित किये जाने पर सहमति बनी। जिसके बाद पर्यावरण मित्रो ने हड़ताल तोड़ने का ऐलान किया। अधिशाषी अधिकारी ने सफल वार्ता और समाधान के लिए नगर पंचायत बोर्ड और पर्यावरण मित्रो का आभार जताया।

