बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें, परिजनों मे मचा कोहराम।

खबर शेयर करें -

बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें, परिजनों मे मचा कोहराम।

टनकपुर (चम्पावत)। नगर से लगे ग्राम बिचई में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 31 वर्षीय युवक अपने कमरे के भीतर पंखे से लटका मिला। परिजन उसे गंभीर हालत में तत्काल उप जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिचई निवासी 31 वर्षीय विवेक चंद पुत्र सुरेश चंद शनिवार शाम अपने कमरे में गया और अंदर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों की चिंता बढ़ने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद उमर के अनुसार युवक अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page