57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत थपलियालखेड़ा में पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 64 पशुओ का किया उपचार।

खबर शेयर करें -

57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत थपलियालखेड़ा में पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 64 पशुओ का किया उपचार।

टनकपुर (चम्पावत)। गुरूवार को 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। मनोहर लाल, कमान्डेंट 57 बटालियन एस.एस. बी. के निर्देशनुसार भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम थपलियालखेड़ा समवाय बूम में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉक्टर गुरविंदरजीत सिंह कमान्डेंट (पशु चिकित्सा) के नेतृत्व में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपने पशुओ का इलाज कराया | शिविर में 19 ग्रामीणों के 64 पशुओं का इलाज किया गया। शिविर में सम्बंधित डॉक्टर ने पशुपालकों को पशुओं होने वाली मानसूनी बीमारी, खुरपका, मुँहपका, गलघोटू, डिवॉर्मिंग, प्रजनन संबंधी, मिल्क फीवर, कीटोसिस जैसी गंभीर बीमारी तथा उसके बचाव के उपाय, रख रखाव, खान पान आदि की जानकारी दी| नाबार्ड से पशुओं हेतु लोन, डेयरी उद्योग पर जोर दिया ताकि ग्रामीणों को रोजगार मिल सके। शिविर में निरीक्षक संजय सिंह, आरक्षी भूपेंद्र , योगेंद्र, रेखा एवं आरक्षी चालक सुमेर सिंह के साथ SSB के कई जवान तथा ग्रामीण मौजूद रहे|

अंत में डॉक्टर गुरविंदरजीत सिंह कमान्डेंट (पशु चिकित्सा) ने उपस्थित सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुये उन्हें विश्वास दिलाया की भविष्य में भी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आम नागरिको के उत्थान के किए जाते रहेगे ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page