खटीमा – भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में प्रेस कांफ्रेंस का किया आयोजन, तुषार शर्मा हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किये जाने पर पुलिस की करी प्रशंशा।

खबर शेयर करें -

खटीमा – भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में प्रेस कांफ्रेंस का किया आयोजन, तुषार शर्मा हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किये जाने पर पुलिस की करी प्रशंशा।

खटीमा (ऊधमसिंहनगर)।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से तुषार शर्मा हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने पर एवं मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार होने पर पुलिस प्रशासन की कार्यशाली की प्रशंशा की। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टोलरेंस के तहत अपराधी जो भी हो, जिस धर्म का भी हो सीधे सलाखों के पीछे धकेला जायेगा। उत्तराखंड को अपराध मुक्त किये जाने के सपने को साकार करते हुए पुलिस प्रशासन की तत्काल कार्रवाई की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अपराधियों को किसी भी कीमत पर शरण लेने नहीं दिया जाएगा। युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गणेश ठुकराठी ने कहा कि उत्तराखंड कौमी एकता का गुलदस्ता है यहां पर किसी भी प्रकार से सांप्रदायिक माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड अपराध मुक्त होकर रहेगा, इस अवसर पर पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे, चंपावत प्रभारी हिमांशु बिष्ट, सभासद नीरज रस्तोगी, भुवन जोशी, हरीश चुफाल, सिद्ध गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता, इशू ठाकुर, अर्पित कलोनी, शुभम पटवा, राहुल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीओ विमल रावत एवं एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी से मुलाकात कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की। सीओ विमल रावत एवं एसपी सिटी उत्तम सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन अन्य आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करेगा जो एक मिसाल रहेगी, इसके बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचकर मुलाकात की एवं संयम बरतने की अपील की, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, नगर मंडल पूर्व महामंत्री मनोज वाधवा ने स्थानीय प्रशाशन से स्मैक तस्करों के सिंडिकेट के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही एवं उनका संरक्षण देने वाले को भी चिन्हित करने की मांग की। ताकि नशा मुक्त उत्तरखंड की मुहिम सार्थक हो सके।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page