भारत रत्न पं0गोविन्द बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती पर जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन नें जन्मदिन मनाने के साथ ही उपजिला चिकित्सालय में मरीजों को किये फल वितरित।

खबर शेयर करें -

भारत रत्न पं0गोविन्द बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती पर जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन नें जन्मदिन मनाने के साथ ही उपजिला चिकित्सालय में मरीजों को किये फल वितरित।

टनकपुर (चम्पावत)। भारत रत्न पं गोविन्द बल्लभ पंत की 137 वी जयंती समूचे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर जी.बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन कार्यालय में अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत की अध्यक्षता व संजय गर्ग के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओ नें उनके जीवन आदर्शो और व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंनें उनके जीवन आदर्शो को आत्मसात किये जाने पर जोर दिया।

इसके पश्चात फाउंडेशन द्वारा उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फलों का वितरण किया गया। फल वितरण कार्यक्रम में सीएमएस डॉ घनश्याम तिवारी, ईओ नगर पालिका भूपेंद्र प्रकाश जोशी सहित अन्य लोग भी अस्पताल में उपस्थित रहे।

इस दौरान संस्था अध्यक्ष नवीन चंद पंत, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष बसंत पुनेठा, उपाध्यक्ष हंसा जोशी, सूरज भारद्वाज, महेश पाठक, भागीरथी पंत, किरण गहतोड़ी, पद्मिनी दयाल, संरक्षक भुवन चंद पांडे, प्रीतम सिंह, गीता सती, कल्पना चंद, राजाराम मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page