भव्य स्वागत – प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने पर पहली बार गृह जनपद पहुंचे सूरज प्रहरी का ऊधमसिंह नगर और चम्पावत की सीमा के जगबूढ़ा पुल पर हुआ जोरदार स्वागत।

खबर शेयर करें -

भव्य स्वागत – प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने पर पहली बार गृह जनपद पहुंचे सूरज प्रहरी का ऊधमसिंह नगर और चम्पावत की सीमा के जगबूढ़ा पुल पर हुआ जोरदार स्वागत।

बनबसा (चम्पावत)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचने पर बनबसा के जगबुढ़ा पुल पर नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी का ढोल नगाड़ो, पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर जोरदार खैरमकदम किया गया। इस अवसर पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ, कनिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के अलावा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वागत से अभिभूत मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा मुझे प्रदेश मंत्री का जो महत्वपूर्ण दायित्व सौपा गया हैं उसके लिए प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, उसे मैं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का हरसंभव प्रयास करूंगा, और 2027 में मुख्यमंत्री को चम्पावत विधान सभा में ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने के कार्य में तन मन और धन से टीम सहित पूर्ण निष्ठा व समर्पण भाव से योगदान दिया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, पालिकाध्यक्ष टनकपुर, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान फागपुर गीता देवी, प्रधान प्रतिनिधि बस्तिया हरीश लापड़, चंद्रप्रकाश, जगदीश सिंह, हेमंत प्रसाद, गोविंद प्रसाद, राकेश कोहली, हर्ष बहादुर चंद, रुचि धस्माना, जतिन देऊपा,पूर्व जनसंपर्क अधिकारी पंकज आर्य, ललित कुमार, चंदन पुजारी, गौरव मेहरा,क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी, चंचल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page