जिला अध्यक्ष दीपा की अध्यक्षता में चम्पावत में किया बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्रीय बजट की योजनाओं व जनकल्याणकारी प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी।

➡️चम्पावत में महिला मोर्चा का बजट संवाद कार्यक्रम संपन्न, केंद्रीय बजट की योजनाओं पर हुई चर्चा.
➡️ महिला सशक्तिकरण और विकास पर केंद्रित बजट संवाद.
➡️ चम्पावत में जुटी मातृशक्ति
➡️ भाजपा महिला मोर्चा ने किया बजट संवाद का आयोजन, महिलाओं को बताया बजट का लाभ.

चम्पावत। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रूचि भट्ट के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, चम्पावत द्वारा बजट संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा दीपिका बोहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय रहीं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष भावना शेट्टी, वरिष्ठ सदस्य मणिप्रभा, अनीता यादव, मंडल अध्यक्ष बबीता गोस्वामी, सुनीता जुकरिया, रेखा भट्ट, रिया देवी, उर्वशी मेहता, अनीता मनराल, चंद्रकला मेहता, रुचि वर्मा, किरण पगड़ियां, सहित बड़ी संख्या में सम्मानित मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री लता वर्मा द्वारा किया गया। महिला मोर्चा ने बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों एवं गरीब कल्याण हेतु किए गए प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।


