टनकपुर में राजकीय बालिका इंटर कालेज में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया, कालेज स्टाफ, पीटीए सहित एसएमसी अध्यक्ष दीपा देवी भी रही मौजूद।

टनकपुर (चम्पावत)। पीएम श्री अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कालेज में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया, जिसमे कालेज स्टाफ, पीटीए सहित एसएमसी अध्यक्ष दीपा देवी भी मौजूद रही। नीलम पांडे के संचालन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मंजू शर्मा और आशा देवी ने अपने विचार व्यक्त किये, वहीं पुष्पा जोशी ने संदेश को पढ़कर सुनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कंचन जोशी, हेमलता आदि का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ । योग शिक्षिका मीना ने योग डांस के लिए छात्राओं को निर्देशित किया। एसएमसी अध्यक्ष दीपा देवी ने गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या विनीता जोशी, बिंदु चंद, विनीता कुमार, शिवांगी भट्ट, रेखा पाल, रश्मि गौड़, रूबी गंगवार, शबाना अंजुम, मंजू आर्या, रश्मि जोशी, रेनू शैल, शीला जोहार, अंकिता सिंह, अंजलि सहित समस्त शिक्षिकाओं और कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

