सेना भर्ती से लौट रहे युवाओं का वाहन लोहाघाट की लोहावती नदी में गिरने से 9 युवक घायल, जिला अस्पताल में व्यापार संघ और स्थानीय लोगों ने मदद को बढ़ाये हाथ।

खबर शेयर करें -

सेना भर्ती से लौट रहे युवाओं का वाहन लोहाघाट की लोहावती नदी में गिरने से 9 युवक घायल, जिला अस्पताल में व्यापार संघ और स्थानीय लोगों ने मदद को बढ़ाये हाथ।

चम्पावत। पिथौरागढ़ सेना की भर्ती से लौट रहे युवाओं का वाहन शिवालय पुल के पास नदी में गिरा जिससे दुर्घटना में 9 युवा घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सोमवार शाम करीब 7:00 बजे पिथौरागढ़ से लौट रहे युवाओं का वाहन अंधेरे के कारण शिवालय पुल के पास गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में 9 युवा घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम दमकल टीम और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने रेस्क्यू कर सभी घायलों को शिवालय के पास लोहावती नदी से निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल चंपावत ले जाया गया। सभी घायल मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

जिला अस्पताल में चंपावत व्यापार संघ के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने घायल युवाओं की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्तियों का हाल-चाल जाना और उन्हें गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए, और सभी के लिए भोजन की व्यवस्था कराई।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page