सोमवार को टनकपुर पहुंचेगा कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल, 50 श्रद्धालु होंगे शामिल, मंगलवार को अगले पड़ाव के लिए होंगे रवाना।

खबर शेयर करें -

सोमवार को टनकपुर पहुंचेगा कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल, 50 श्रद्धालु होंगे शामिल, मंगलवार को अगले पड़ाव के लिए होंगे रवाना।

टनकपुर (चम्पावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल सोमवार शाम शारदा पर्यटक आवास गृह, टनकपुर पहुंचेगा। प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया दल में कुल 50 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिनमें 31 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा इस दल में देश के 16 राज्यों से श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा पर आ रहे हैं। यात्रा दल में 68 वर्षीय दो महिला और तीन पुरुष सबसे वरिष्ठ तीर्थयात्री हैं, जो उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हैं। वहीं, यात्रा दल के सबसे युवा श्रद्धालु 30 वर्षीय पुरुष तीर्थयात्री हैं, जो मध्य प्रदेश से हैं। दल के साथ दो लाइजनिंग ऑफिसर (एलओ) भी हैं, जो मध्य प्रदेश और हरियाणा से संबंधित हैं।

सोमवार शाम टनकपुर पहुंचने पर केएमवीएन की ओर से यात्रा दल के स्वागत, ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके बाद सभी तीर्थयात्री मंगलवार सुबह टनकपुर से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर टनकपुर में लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। प्रशासन, कुमाऊं मंडल विकास निगम तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से यात्रियों के स्वागत एवं सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

 

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page