नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला आया सामने, पीड़िता की माँ की तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज, आरोपित पुलिस की गिरफ्त में, वैधानिक कार्यवाही जारी।

खबर शेयर करें -

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला आया सामने, पीड़िता की माँ की तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज, आरोपित पुलिस की गिरफ्त में, वैधानिक कार्यवाही जारी।

बनबसा (चम्पावत)। बनबसा के नई बस्ती क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। वहशी दरिंदे के खिलाफ स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से कठोर कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 5 नई बस्ती निवासी एक महिला ने (गुरुवार 02 अप्रैल) को थानाध्यक्ष बनबसा को दी तहरीर में बताया कि 01 अप्रैल 2026 को उनकी 11 वर्षीय पुत्री के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला । तहरीर के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाने का प्रयास किया और मना करने पर उसे जबरन एक दुकान में ले जाकर शटर बंद कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर बच्ची को बचाया। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि बुधवार (01 अप्रैल) को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तहरीर दर्ज करने के बजाय उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया। इसी को लेकर बजरंग दल के जिला संयोजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की दो महिला कर्मियों द्वारा पीड़िता पक्ष को कार्रवाई के बजाय समझाकर घर भेज दिया गया, जिससे लोगों में असंतोष है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति घटना के बाद क्षेत्र छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग थाने पहुंचे और जमकर विरोध जताया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

वहीं दूसरी ओर इस मामले में बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के मुताबिक नाबालिग की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page