मनिहार गोठ में आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 54 रोगियों नें उठाया लाभ।

खबर शेयर करें -

मनिहार गोठ में आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 54 रोगियों नें उठाया लाभ

टनकपुर (चम्पावत)। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टनकपुर द्वारा ग्राम पंचायत मनिहारगोठ मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 54 रोगियो की निशुल्क जॉच कर औषधी वितरण किया गया।शिविर में 25 रोगियों की शुगर जांच, 5 रोगियो की टायफाईड जॉच, 7 रोगियो की मलेरिया जॉच और 10 रोगियो के ब्लड प्रेशर की जॉच की गई।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ विनोद कुमार के द्वारा मलेरिया से बचाव व रोकथाम के उपायों के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी गयी। शिविर का आयोजन इजहार अली के प्रयासों के द्वारा लगाया गया, जिसमे पीएलवी अजय गुरुरानी और इजहार अली नें अपना सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page