टनकपुर के ग्राम पंचायत नायकगोठ में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, तमाम विधिक जानकारी से ग्रामीणों को कराया गया रूबरू।
टनकपुर (चम्पावत)। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (चम्पावत) के आदेशानुसार ग्राम पंचायत नायकगोठ, टनकपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएलवी/अधिकार मित्र अमित कुमार ने महिलाओं एवं पुरुषों को समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग तथा राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत की सुविधाएं एवं पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क विधिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही आभा कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई और युवाओं को क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। शिविर में ग्रामीणों ने जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

