शारदा घाट मे बड़ा हादसा टला – पुलिस ने अलग अलग घटनाओ मे समय रहते रेसक्यू कर छः लोगों को शारदा नदी मे डूबने से बचाया।

टनकपुर (चम्पावत)। शारदा घाट मे तैनात पुलिस टीम द्वारा अब तक कई लोगों को शारदा नदी मे डूबने से बचाया जा चुका हैं। जिसकी मेला यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग भी पुलिस की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। पुलिस टीम ने बुधवार को दो अलग अलग मामलो मे समय रहते रेसक्यू कर निशा राजपूत पुत्री रोहतास, साक्षी पुत्री राकेश कुमार, संध्या पुत्री राजू निवासी कासगंज उत्तर प्रदेश और कोमल पुत्री प्रदीप, हंसिका पुत्री प्रदीप, जिया पुत्री राजेंद्र, निवासी घसियारा मंडी टनकपुर जिला चम्पावत उत्तराखंड को शारदा नदी मे नहाने के दौरान डूबने से सुरक्षित बचाया।
पुलिस की बचाव टीम में 31 वाहिनी पीएसी ई दल कांस्टेबल मनोज राणा, मुकेश कुमार, नीरज बोरा जल पुलिस से राकेश गिरी, गोताखोर रविंद्र सिंह और पीआरडी जवान सूरज शर्मा मौजूद रहे।

