आरएसएस के शताब्दी वर्ष में प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित, राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन।

खबर शेयर करें -

आरएसएस के शताब्दी वर्ष में प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित, राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन।

टनकपुर। शुक्रवार को टनकपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजेश जी (प्रान्त सह बौद्धिक प्रमुख) ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ के 100 वर्षों का यह कालखंड राष्ट्र सेवा, संस्कार निर्माण और समाज संगठन का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

टनकपुर नगर के नगर कार्यवाह जगदीश बोहरा ने बताया कार्यक्रम में सह जिला संघचालक जगदीश जोशी, नगर संघ चालक डॉ देवी दत्त जोशी, जिला शारीरिक प्रमुख दिवाकर, जिला प्रचार प्रमुख कृष्णवर्धन, नगर विस्तारक मानस, जिला सम्पर्क प्रमुख रमेश, सह विभाग प्रचारक जितेन्द्र, विभाग प्रचार प्रमुख कुंदन, प्रान्त सदभाव प्रमुख कैलाश बनबसा के नगर कार्यवाह माधवानंद, कुंडल जी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक , मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page