गौरव की बात – एनसीआरटी द्वारा शिक्षकों एवं वार्डन्स के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का भोपाल में हुआ आयोजन, राज्य से चार का हुआ चयन जिसमे वार्डन प्रेमा ठाकुर भी शामिल।

खबर शेयर करें -

गौरव की बात – एनसीआरटी द्वारा शिक्षकों एवं वार्डन्स के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का भोपाल में हुआ आयोजन, राज्य से चार का हुआ चयन जिसमे वार्डन प्रेमा ठाकुर भी शामिल।

भोपाल / चम्पावत। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीआरटी) द्वारा शिक्षकों एवं वार्डन्स के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों एवं छात्रावासों में अध्ययनरत छात्राओं के मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास को सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मनोविज्ञान से संबंधित विभिन्न सत्रों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें किशोरावस्था से जुड़ी समस्याएं, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास निर्माण, करियर मार्गदर्शन, व्यवहारिक परामर्श, भावनात्मक संतुलन तथा जीवन कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सत्रों के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि शिक्षक एवं वार्डन किस प्रकार छात्राओं की भावनात्मक आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकते हैं।

इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों एवं वार्डन्स ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड राज्य से चार वार्डन्स का चयन किया गया, जिनमें टनकपुर से प्रेमा ठाकुर का चयन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उनके चयन से न केवल संबंधित संस्था बल्कि पूरे राज्य को गौरव की अनुभूति हुई है।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी महेरबान सिंह बिष्ट एवं खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने चयनित वार्डन्स को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य के संरक्षण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव भविष्य में विद्यालयों एवं छात्रावासों में सकारात्मक वातावरण निर्माण, प्रभावी परामर्श व्यवस्था तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page