डीडीहाट को जिला बनाये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा।
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट को जिला बनाये जाने की मांग एक बार फिर आंदोलन में तब्दील होने लगी हैं। डीडीहाट के गांधी चौक में जहाँ आंदोलन किया जा रहा हैं, वहीं जिला बनाये जाने की मांग को लेकर “सबका विकास पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश चंद्र शर्मा उर्फ़ नरेन्द्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार पिंकी आर्या को सौपा गया। ज्ञापन के मुताबिक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण होने के बाद छोटी प्रशासनिक इकाई के निर्माण का सपना पहाड़ वासियों का अधूरा ही रह गया है। डीडीहाट जिला बनाने की मांग उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन के साथ विगत चालीस (40) वर्षों से क्षेत्रिय जनता करती रही है । राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड सरकार ने डीडीहाट को जिला बनाने की पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल “निशंक” भी घोषणा कर चुके हैं। लेकिन अभी तक भा०ज०पा० सरकार उक्त घोषणा को धरातल पर नहीं उतार पाई है, जो सिर्फ कोरी घोषणा साबित हुई है।
डीडीहाट हिमालय की तलहटी में बसा एक पौराणिक एवं ऐतीहासीक स्थल है। डीडीहाट जिले की मांग विगत 40 वर्षों से क्षेत्रीय जनता करते आई है।क्षेत्रीय जनता की आशा पूर्ण मांग को ध्यान में रखते हुए शीघ्र डीडीहाट को जिले का दर्जा दिये जाने की मांग ने एक बार फिर से आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया हैं।
डॉ हरीश चंद्र शर्मा उर्फ़ नरेन्द्र उत्तराखंडी, गोपाल सिंह धानिक, जवाहर थापा, विमला देवी, तनूजा रावत, गंगा सिंह नेगी, धन सिंह कफलिया, जितेंद्र नित्वाल, गोविन्द राम, डिगर सिंह बोहरा, आयुष धपनाल, किशन राम, पूजा देवी, संदीप कुमार, ललित सिंह, दिनेश चुफाल, भरत सिंह सहित अनेक लोगों ने डीडीहाट जिला बनाये जाने की मांग को लेकर धरना दिया।

